Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

मंत्री अनिल राजभर बोले- पंचायत चुनाव कराने में एतराज नहीं:यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा- अब तक क्या डर था; यह लोकतंत्र की जीत

लखनऊ : यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री अनिल राजभर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के आदेश पर कहा, “सरकार को चुनाव कराने में कोई एतराज नहीं है। चुनाव कराने का काम चुनाव आयोग का है। आयोग जब भी फैसला करेगा, सरकार सहयोग के लिए तैयार है।”

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा, “यह लोकतंत्र की जीत है। हमारी पंचायत हमारे संविधान का अंतिम पायदान है, समाज की रीढ़ है। सरकार को चुनाव कराने में क्या डर था?”

इधर, मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव ईमानदारी से हुआ था या नहीं? 2017, 2019 और 2022 के चुनाव में सपा हारी, लेकिन 2024 में 37 सांसद जीत गए। फिर 4 में से 3 चुनाव गलत और एक सही कैसे हो सकता है?

राजभर ने कहा कि जब सपा को हैसियत से ज्यादा सीटें मिल गईं, तब सब ‘ऑल इज वेल’ हो गया। लेकिन, अब नवाबी के दिन हवा हो गए हैं। 2027 में साइकिल का टायर फटने जा रहा है। रिम-फ्रेम भी टेढ़ा होने वाला है।

राजभर बोले- सपा जीते तो चुनाव निष्पक्ष, हारे तो बेईमानी

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राजभर ने अखिलेश से पूछा कि 2024 का लोकसभा चुनाव ईमानदारी से हुआ था या नहीं? उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को हार मिली, लेकिन 2024 में उसके 37 सांसद जीतकर दिल्ली पहुंच गए। ऐसे में चार में से तीन चुनाव गलत और एक चुनाव सही कैसे हो सकता है?

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोलीं- उम्मीद है सरकार चुनाव कराएगी

मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 महीने में यूपी पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 महीने के भीतर यूपी में पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है। हालांकि, जिस शासनादेश के तहत प्रशासकों की नियुक्ति की गई थी, उसे कोर्ट ने वैध माना है। यानी प्रशासक अगले तीन महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *