Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

आगरा पानी विवाद में जेठ ने की महिला की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO देख कांप जाएगी रूह

  • आगरा से एक वीडियो वायरल हो रही है, इस वीडियो में एक महिला को एक दरिंदा डंडे से पिटाई कर रहा है, दरिंदा महिला का जेठ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
  • पानी को लेकर विवाद में दरिंदे ने महिला को बेरहमी से पीटा
  • मथुरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में छोटे भाई की पत्नी की पिटाई
  • पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को किया गिरप्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना पिनाहट से एक बेहद ही निंदनीय घटना सामने आई है। एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक दरिंदा अपने भाई की पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पिटाई का कारण पानी का विवाद बताया जा रहा है।

पीड़ित महिला का जेठ घर में घुसकर उस पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। आरोप है कि इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने महिला को मारते हुए घर से बाहर लाया और चबूतरे से नीचे फेंक दिया। दरिंदा महिला को डंडे से पीटते हुए सड़क पर लाया और घर के बाहर भी महिला के साथ मारपीट करता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद एक पड़ोसी ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया।

पानी बना विवाद का जड़

मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद की शुरूआत पानी से हुई। महिला और उसके जेठ के बीच पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि जेठ ने अपना आपा खो दिया और महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान आरोपी ने डंडे से महिला पर कई वार किए। अचानक हुए हमले से महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करता रहा।

वीडियो हुई वायरल

इस पूरे वारदात की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कैसे महिला के साथ दरिंदा मारपीट कर रहा है। महिला को घर से बाहर निकाल कर मारपीट करता है। महिला खुद का बचाव करने का प्रयास करती है तो महिला को चबूतरे से धक्का दे देता है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई। पुलिस शिकायत मिलने के बाद तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगरा पुलिस ने X पर पूरे घटना की जानकारी दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *