Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

देव दीपावली…काशी-अयोध्या में 18 लाख श्रद्धालुओं का स्नान

वाराणसी : वाराणसी में आज शाम 21 लाख दीप जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी। इससे पहले काशी में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। सुबह 4 बजे से ही दशाश्वमेध समेत गंगा के 80 से ज्यादा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। सुबह 8 बजे तक करीब 3 लाख लोगों ने स्नान किया है। जबकि पूरे दिन में करीब 5 लाख लोग स्नान करेंगे। बाबा विश्वनाथ का दरबार 11 टन फूलों से जाया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए रामनगरी में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रविवार की दोपहर 3:11 बजे पूर्णिमा का मुहुर्त शुरू होने के साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू कर दिया है। पूर्णिमा स्नान उदया तिथि में सोमवार की सुबह लाखों भक्त करेंगे। इसको देखते हुए रामनगरी में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कार्तिक मेले का शुभारंभ 20 नवंबर की रात चौदहकोसी परिक्रमा के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद पंचकोसी परिक्रमा में लाखों भक्त पहुंचे। पंचकोसी परिक्रमा के बाद आस-पास के जिलों से आए भक्त वापस लौट गए थे। अब मेले के आखिरी चरण कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए भक्तों का रेला एक बार फिर से उमड़ पड़ा है। रविवार की दोपहर से रात तक अयोध्या आने वाली ट्रेनों से श्रद्धालु आते रहे। बड़ी संख्या में बस व निजी वाहनों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। रविवार की शाम तक प्रशासनिक आंकड़े के मुताबिक रामनगरी में करीब पांच लाख भक्तों की भीड़ पहुंच चुकी है।

सोमवार की सुबह करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के सरयू स्नान करने की संभावना है। रविवार की शाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामलला, हनुमानगढ़ी, कनकभवन समेत अन्य मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सरयू तट पर शाम को होने वाली महाआरती में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। राम की पैड़ी पर लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए भी भक्तों की भीड़ देर रात तक डटी रही। जगह-जगह एलईडी के जरिए रामायण का भी प्रसारण भक्तों को आनंदित कर रहा है।

कहीं रंगोली बनी तो कहीं दीपदान
मनकामेश्वर घाट पर सुबह से ही रौनक थी। मंदिर की ओर से रंगोली व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रामाधीन, सीएमएस व आसपास के स्कूलों के बच्चे, सिप्स की छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं गोमती आरती के 6865 दिन पूरे होने पर रोटी कपड़ा फाउंडेशन व शुभ संस्कार समिति ने कुड़ियाघाट पर दीपदान किया। 2500 दीपक जलाए गए। कला महाविद्यालय के बच्चों ने सुंदर रंगोली सजाई। समिति की ओर से गोमती में गिर रहे नालों को रोकने की मांग की। इस मौके पर आशीष अग्रवाल, डॉ. विवेक तांगड़ी, पंकज सिंह भदौरिया, अतुल गुप्ता, राजेश आनंद आदि मौजूद रहे।

गोमा की आरती उतारी
गोमती तट पर लोक भारती संस्था ने गोमा की आरती उतारी। लोक भारती के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में शिखा सिंह ,अनिल सिंह विष्णु, अर्चना तिवारी, समाज सेविका डॉ. अंजू वार्ष्णेय, जल दूत नंदकिशोर वर्मा और वन विभाग से शिवांगी आदि दीप जलाए।

यहां पर मुख्य आयोजन

  • मनकामेश्वर घाट पर शाम 6 बजे 2.51 लाख दीप जलाए जाएंगे। महंत देव्यागिरी के मुताबिक, विभिन्न संगठनों के सहयोग से यह किया जा रहा है।
  • प्रातः छह बजे गोमती की महाआरती का आयोजन, कुड़ियाघाट पर होगा। इसके अलावा घरों-मंदिरों में भी दीप जगमगाते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *