- प्यार का कोई एक फॉर्मूला नहीं है, कुछ लोग शक्ल देखकर आकर्षित होते हैं, तो कुछ के लिए व्यक्तित्व और व्यवहार ज्यादा मायने रखता है
दैनिक उजाला, डेस्क : प्यार, एक ऐसा शब्द जो हर दिल को छूता है, लेकिन इसे समझने और महसूस करने का तरीका हर किसी का अलग होता है। कहा जाता है कि लड़कियां प्यार में पड़ने से पहले सौ बार सोचती हैं। शक्ल, हैसियत, स्वभाव, सब कुछ परखती हैं। वहीं, लड़के अक्सर दिल के हाथों मजबूर हो जाते हैं और शक्ल से ज्यादा दिल की बात सुनते हैं। लेकिन क्या यह सचमुच इतना आसान है? क्या प्यार में कोई नियम-कायदे काम करते हैं? एक वायरल वीडियो ने इस सवाल को मजेदार अंदाज में उठाया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
“मैं दिल देखकर प्यार करती हूं”
वीडियो में एक लड़की और लड़के के बीच प्यार को लेकर मजेदार बहस छिड़ी दिख रही है। लड़की माइक थामे दावा करती है, “मैं दिल देखकर प्यार करती हूं।” इस पर लड़का तुरंत पलटवार करता है, “नहीं यार, तुम सारी लड़कियां शक्ल देखकर प्यार करती हो।” लड़की फिर अपने स्टैंड पर अड़ी रहती है और कहती है कि वह सचमुच दिल देखती है। लेकिन लड़के का अगला जवाब सबको हंसने पर मजबूर कर देता है। वह पास खड़े एक अधेड़ उम्र के शख्स को सामने लाता है और कहता है, “दिल देखकर प्यार करती हो? तो इनके पास भी दिल है, कर लो इनसे प्यार!” यह सुनकर लड़की का चेहरा देखने लायक बन जाता है। अब ऐसे में वह ना हंस पाए, ना कुछ बोल पाए। वहीं, वह शख्स भी लड़के को हैरानी से देखने लगता है। यह मजेदार पल वीडियो को और भी मजेदार बना देता है।
वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जीएम अनवर (@gm_anwar01) नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में सवाल पूछा गया है, “दिल देखकर प्यार होता है क्या?” वीडियो पर लिखा है, “दोस्त, क्या लड़की दिल देखकरप्यार करती है?” इस सवाल ने कमेंट सेक्शन में हलचल मचा दी। कुछ यूजर्स ने लड़के की बात से सहमति जताई, तो कुछ ने उसके जवाब देने के अंदाज की तारीफ की। एक यूजर ने तो लड़के को “टोपीबाज” का खिताब दे दिया! किसी ने मजाक में लिखा, “दिल चीरने को बोलो, तब ना प्यार होगा,” तो दूसरे ने तंज कसा, “पैसा होगा तो उनसे भी प्यार कर लेगी।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। दैनिक उजाला लाइव किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

