Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

PM मोदी को गाली मामले में बवाल, आरोपी गिरफ्तार:पटना में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता; पथराव हुआ, डंडे चले

दरभंगा : राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए।

बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।

देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाड़ियों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। कांग्रेस ऑफिस के बाहर भारी पुलिस तैनात है।

कांग्रेस ऑफिस के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर जाम लग गया है।

इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री का बयान आया है उन्होंने कहा- ‘राहुल गांधी की यात्रा में PM मोदी की माताजी के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस ने सबसे घृणित काम कांग्रेस ने किया है।’

‘जिस प्रकार की राजनीति राहुल गांधी ने शुरू की है, वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी। ये आज से नहीं है, नरेंद्र मोदी जब से पीएम बने तब से सोनिया-राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री को गालियां दी हैं।’

PM को गाली देने के मामले में दरभंगा पुलिस ने गुरुवार देर रात रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है।

कांग्रेस ऑफिस के गेट पर लात और डंडों से हमला करते BJP कार्यकर्ता।

कांग्रेस ऑफिस के गेट पर लात और डंडों से हमला करते BJP कार्यकर्ता।

बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बीच लाठी-डंडे चले।

बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बीच लाठी-डंडे चले।

कांग्रेस ऑफिस के सामने बीजेपी नेता नारेबाजी कर रहे थे।

कांग्रेस ऑफिस के सामने बीजेपी नेता नारेबाजी कर रहे थे।

हमला कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा है।

हमला कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा है।

इस मामले में बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ है।

घटना पर CM नीतीश कुमार ने आपत्ति जताई

सोशल मीडिया X पर मुख्यमंत्री का पोस्ट।

सोशल मीडिया X पर मुख्यमंत्री का पोस्ट।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *