Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

दिल्ली से UP-बिहार तक कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली—एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का सितम जारी है। लगातार बढ़ती ठंड के साथ कोहरे का भी प्रकोप बढ़ रहा है। दिल्ली सहित सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में आज लगातार तीसरे दिन कोहरा छाया हुआ है। राजधानी सहित उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में शीतहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

कई क्षेत्रों में कोहरे से विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि जगह-जगह एक्सिडेंट हो रहे हैं। बीते दिन यूपी और हरियाणा में कई जगहों पर दुर्घटनाएं हुईं है। ठंड और कोहरे के कारण पंजाब में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरे की मोटी परत नजर आ रही है। पुलिस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के बीच एक बस के ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

गाजियाबाद में बदला स्कूल खुलने का टाइम
गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। आज यानी 1 दिसंबर से कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के स्कूल अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे। गाजियाबाद जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी बेसिक, माध्यमिक विद्यालय, मदरसा शिक्षा बोर्ड, संस्कृत विद्यालय और परिषदीय विद्यालय के समय में बदलाव किया गया है।

कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4-5 दिनों में उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। इस बीच, पूरे कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया। 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि ‘चिल्लाई कलां’ से एक दिन पहले तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *