नई दिल्ली : शिक्षा दुनिया का एक ऐसा मुद्दा है, जो हर देश के लिए बेहद जरूरी है। अगर देश के नागरिक शिक्षित होंगे, तो वो देश की जीडीपी को बढ़ाने में काफी योगदान देंगे। उस देश की GDP ऊपर होगी। क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे ज्यादा शिक्षित कौन सा देश है? इस सवाल का जवाब इतना भी आसान भी नहीं है, क्योंकि ये सवाल अधूरा है। अब आप ही बताइए कि क्या उस देश को सबसे ज्यादा शिक्षित कहा जाएगा, जहां के 50 फीसदी नागरिकों ने सेकेंडरी एजुकेशन पूरी कर ली है। वहां के 25 प्रतिशत नागरिकों के पास टर्शियरी डिग्री है, या फिर उसे कहा जाएगा जहां के 100 प्रतिशत नागरिकों ने सेकेंडरी एजुकेशन तो पूरी कर चुकें हों, पर उनके पास कोई डिग्री नहीं है। यानी वो 10वीं तक तो शिक्षित हैं, पर स्नातक या परास्नातक पास नहीं है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कॉपोरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) ने वर्ष 2018 में दुनिया की सबसे शिक्षित देशों (Most Educated Country) की लिस्ट जारी की थी।
सबसे शिक्षित देश का जिक्र किया जाता है, तो लोग अमेरिका या ब्रिटेन जैसे देशों का ही नाम लेंते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सूची (Most educated country list) में दोनों देशों का नाम टॉप 5 में नहीं है। सूची में जिस देश का नाम पहले नंबर पर है, उसे जानकर आप चौंक जाएंगे। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कनाडा का है। कनाडा देश में 59.96% लोग सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। वहीं इसी लिस्ट में दूसरा नाम जापान का आता है, इसका प्रतिशत 52.68% है।अमेरिका और ब्रिटेन इस लिस्ट में 6 और 8वें स्थान पर हैं। वहीं लक्समबर्ग तीसरे स्थान पर है। साउथ कोरिया इस रेस में 4 स्थान पर है। वहीं इजरायल को 50.12 फीसदी साक्षरता दर के साथ पांचवां स्थान मिला है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 9वां स्थान मिला है इसकी 49.34 फीसदी साक्षता दर है।
भारत का नाम गायब
इस लिस्ट में भले ही भारत का नाम नहीं है। बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा शक्षित राज्य केरल है। जनगणना 2011 के अनुसार केरल में साक्षरता दर 94 फीसदी थी। वहीं दिल्ली में यह दर 86 फीसदी थी। 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे कम पढ़ा लिखा राज्य बिहार है जहां 61 फीसदी साक्षरता है।

