Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

जीएलए पाॅलीटेक्निक में हुई बिल्डिंग मैन्यूफैक्चिरिंग पर वर्कशॉप

मथुरा : जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के पाॅलीटेक्निक संस्थान में वेल्यू इंजीनियरिंग एंड बिल्डिंग मैन्यूफेक्चिरिंग कम्पटेटिवनैस विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में आइयूआरआइएसडी के प्रेसीडेंट प्रो. सुरेन्द्र कुमार और मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलाॅजी, जयपुर के मैकेनिकल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. राजीव अग्रवाल ने वेल्यू इंजीनियरिंग के अन्तर्गत आने वाले महत्वपूर्ण उत्पादों पर चर्चा की। छात्रों ने बड़ी उत्सुकता से कार्यशाला में भाग लिया।

प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि वेल्यू इंजीनियरिंग न्यूनतम लागत पर आवश्यक उत्पाद प्रदान करने के लिए व्यवस्थित, संगठित दृष्टिकोण है। इसके अन्तर्गत कार्य क्षमता को कम किये बिना न्यूनतम मूल्यों पर उत्पादों का निर्माण शामिल है। एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. राजीव अग्रवाल ने छात्रों को वेल्यू इंजीनियरिंग के महत्व को समझाते हुए कहा कि वेल्यू इंजीनियरिंग ग्राहक की संतुष्टि सुनिश्चित करने की प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि किसी उत्पाद के उपयोग, लागत या कार्यक्षमता पर विचार के अभाव में वह उत्पाद बाजार में अपना स्थान खो सकता है। इसलिए ग्राहक की आवश्यकतानुसार उत्पाद की गुणवत्ता व कार्यप्रणाली में सतत सुधार वेल्यू इंजीनियरिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पाॅलीटेक्निक के प्राचार्य डाॅ. विकास कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी उत्पाद के निर्माण को यदि बारीकी से देखा जाये तो प्रोडक्शन डेवलपमेंट स्टेटेजीस का विशेष योगदान रहता है। इसके अन्तर्गत टेक्निकल बाउंड्रीज, बिजनेस बाउंड्रीज व मार्केट बाउंड्रीज को दृष्टिगत रखकर महत्वपूर्ण सुधार लागू किये जाते हैं। अंत में प्राचार्य डाॅ. विकास शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

#workshop #machinelearning #glau #glauniversity #bestuniversity #mathura #braj

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *