- अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं
नई दिल्ली : अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को जेफरी एस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज सार्वजनिक किए। नए दस्तावेजों में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जेफरी एपस्टीन की नई फाइलों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाए।
इतनाही नहीं रशियन गर्ल्स से संबंध बनाने के चलते बिल गेट्स को सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD/गुप्त रोग) हो गया। एपस्टीन ने आरोप लगाया कि बिल गेट्स ने एंटीबायोटिक्स मांगे ताकि वे अपनी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा गेट्स को चुपके से दे सकें। हालांकि, इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
दरअसल, अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी की गई फाइलों में शामिल कुछ ईमेल ड्राफ्ट्स में बिल गेट्स पर रशियन गर्ल्स के साथछ संभध के आरोप लगाए गए हैं। जिसे बिल गेट्स ने ने सिरे से नकार दिया है।
आरोपों से भड़क गए बिल गेट्स
इन दावों के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भड़क गए हैं। बिल गेट्स के प्रवक्ता ने इसको लेकर दावा किया है कि दस्तावेज में यह सामने आया है कि एपस्टीन, बिल गेट्स को बदनाम करने की कोशिश कर रहा था।
ये बेतुके और झूठे दावे
बिल गेट्स के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, “इन आरोपों का कोई आधार नहीं है। ये बेतुके और झूठे दावे हैं। ये दस्तावेज सिर्फ और सिर्फ यह बताते हैं कि एपस्टीन, एक समय बिल गेट्स से रिलेशन खत्म होने से नाराज था। इसके बाद वह बिल गेट्स को बदनाम करने में जुटा हुआ था।”
2019 में हुई थी मौत
गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन का संबंध अमेरिकीराजनीतिक और कारोबारी हस्तियों से गहरे संबंध थे। इस पर यौन अपराधों के आरोप लगे थे। अगस्त 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई। एपस्टीन की मौत को आधिकारिक तौर पर आत्महत्या करार दिया गया।

