Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

पहलवानों की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, FIR नहीं करने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों का धरना तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट 7 महिला रेसलर्स की याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। कोर्ट ने कहा, ‘पहलवानों ने याचिका में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन पर विचार किए जाने की जरूरत है।’ अब इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी।

WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज 25 अप्रैल को तीसरा दिन है। सोमवार को इन पहलवानों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पहलवान विनेश फोगाट के साथ 6 अन्य महिला पहलवानों ने याचिका दायर कर कुश्ती महासंघ अघ्यक्ष ब्रजभूशण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। WFI प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के वकील नरेंद्र हुड्डा ने बताया कि, हमने आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश मांगे। गंभीर आरोपों के बावजूद भी दिल्ली पुलिस इस केस में कोई FIR दर्ज़ नहीं कर रही थी। SC ने मामले को गंभीर पाया और दिल्ली सरकार एवं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पहलवानों की ओर से पैरवी कर रहे एक और वकील कपिल सिब्बल ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ से कहा कि, पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं, 7 महिला पहलवानों ने शिकायत की है। इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम शुक्रवार को सुनवाई करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *