Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो महिला पहलवानों से मांगे ऑडियो-वीडियो सबूत

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ और पहलवानों के समर्थन में दो गवाही दिया जा चुका है। सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन शोषण के जो आरोप लगाए हैं उसको लेकर नया अपडेट आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो महिला पहलवानों से ऑडियो वीडियो और फोटो सबूत उपलब्ध कराने के लिए कहा है। जिससे उनके आरोपों को सबूत के रूप में पेश किया जा सके। इसी रिपोर्ट में पुलिस ने उनसे गले लगाने वाले फोटो भी सबूत के तौर पर पेश करने के लिए भी कहा है। लगाये गए यौन उत्पीड़न के मामले में सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस गहन जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक 5 जून को सीआरपीसी की धारा 91 के तहत महिला पहलवानों को अलग-अलग नोटिस जारी किए थे और उन्हें जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया गया था। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में एक पहलवान का हवाला देते हुए ये भी दावा किया गया है कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ उनके पास जो भी सबूत थे वो उपबल्ध हो चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *