Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

छत से गिरा मालिक तो साथ में कूद गया बंदर, बचाने के लिए पहुंचा अस्पताल

फ़िरोज़ाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बंदर और मालिक के बीच के प्रेम देख कर आप हैरान हो जाएगे। जहां एक पालतू बंदर को पकड़ने छत पर चढ़ा व्यक्ति छत से गिरकर घायल हो गया उसको एम्बुलेंस से हॉस्पिटल लगाया गया तो साथ के उसका दोस्त बंदर भी आ गया और हॉस्पिटल स्टाप घायल के उपचार करने लगे तो बंदर को अपने मित्र पर खतरा देख हमला बोल दिया इंजेक्शन छीन लिया और ड्रिप का सेट काट दिया। बीच में आए कुत्ते और महिला पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। दोनों का यह प्यार चर्चा का विषय बन गया।

फिरोजाबाद जिले के थानां शिकोहाबाद क्षेत्र के गाँव बासदेवमयी मे संजय शर्मा पुत्र लक्ष्मण सिंह ने एक बंदर पाल रखा है। आज बंदर छूट कर छत पर चढ़ गया तो संजय शर्मा उसे पकड़ने गए तभी वो अचानक छत से गिरकर घायल हो गए। परिजन 108 एम्बुलेंस से हॉस्पिटल लाए बंदर साथ आया जैसे हॉस्पिटल स्टाप ने इलाज शुरू किया तो बंदर संजय पर खतरा देख हॉस्पिटल स्टॉप पर हमला बोल दिया जब इंजेक्शन लगाने का प्रयास किया तो इंजेक्शन छीन लिया। ड्रिप लगाने का प्रयास किया तो सेट काट दिया। हॉस्पिटल में जमकर उत्पात मचाया।

इतने में कुत्ता अस्पताल में आ गया और बंदर को देखकर भौंकने लगा। महिला पुलिसकर्मी ने बंदर से इंजेक्शन छुड़ाने का प्रयास किया, तो बंदर ने महिला पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। उसके चोटें आ गईं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में राम मंदिर के गर्भगृह में अगले साल भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों की जा रही है और इन तैयारियों को समय-समय पर परखा भी जाता है। राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। यह वही पथ है जो राम भक्तों को सीधे उनके मंदिर तक ले जाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *