Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

ओवैसी बोले- भारत में हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी:भाजपा नेता का जवाब- हिंदू राष्ट्र में संभव नहीं, इसके लिए इस्लामिक देश में जाएं

मुंबई : AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। जो पार्टियां आज देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही हैं, उनकी दुकान अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली।

ओवैसी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में आयोजित जनसभा में ये बयान दिया। AIMIM प्रमुख ने कहा-

QuoteImage

पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक ही धर्म का व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन बाबा साहब का संविधान कहता है कि कोई भी भारतीय नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मेयर बन सकता है।QuoteImage

ओवैसी के बयान का जवाब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने दिया। उन्होंने मीडिया से कहा- ओवैसी हिंदू राष्ट्र में ऐसे बयान नहीं दे सकते हैं। जो लोग ऐसे पदों पर बैठना चाहते हैं, उन्हें अपने इस्लामिक देशों में जाना चाहिए। हम बुर्केे वाली और हिजाब पहनने वाली के साथ ओवैसी को भी बैठाएंगे और यहां से भगा देंगे।

ओवैसी बोले- मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने वालों का अंत होगा

ओवैसी ने आरोप लगाया कि कई अन्य पार्टियां मुसलमानों के खिलाफ नफरत भड़का रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाते हैं, उनका अंत होगा। जब प्यार आम हो जाएगा, तो लोगों को एहसास होगा कि उनके लोगों के दिमाग में कैसे जहर घोला गया था।

इस पर BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- संविधान किसी को नहीं रोकता, लेकिन ओवैसी को चुनौती देता हूं कि पहले आप किसी पसमांदा या हिजाब वाली को AIMIM का अध्यक्ष बनाएं।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले- भारत का पीएम हमेशा एक हिंदू होगा

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि संविधान के अनुसार कोई रोक नहीं है। कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र और हिंदू सभ्यता वाला देश है। हमें पूरा भरोसा है कि भारत का प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *