Breaking
Wed. Jan 21st, 2026

सोमनाथ मंदिर में मोदी ने पूजा की:पुष्प अर्पित किए, जलाभिषेक किया, बाहर आकर ढोल बजाया

सोमनाथ/राजकोट : पीएम मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा की। पीएम ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा की।

बाहर आकर प्रधानमंत्री ने पुजारियों और स्थानीय कलाकारों से मुलाकात की। मोदी ने ढोल (चेंदा वाद्य यंत्र) भी बजाया। थोड़ी देर में पीएम सद्भावना ग्राउंड पहुंचेंगे, वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले पीएम ने सुबह शंख सर्किल पर शौर्य यात्रा निकाली। पीएम ने एक किमी लंबी यात्रा के दौरान डमरू भी बजाया।

PM मोदी शनिवार शाम सोमनाथ पहुंचे थे। यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का नाम ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ PM ने ही रखा है।

यह 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है। सोमनाथ में अपने दौरे के पहले दिन, प्रधानमंत्री ने रोड शो किया था। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया, ऊं मंत्र के सामूहिक जप में हिस्सा लिया और ड्रोन शो देखा।

शौर्य यात्रा में शामिल पीएम

शौर्य यात्रा में भाग लेने के लिए गुजरात पुलिस के 108 घोड़े पहुंचे हैं।

शौर्य यात्रा में भाग लेने के लिए गुजरात पुलिस के 108 घोड़े पहुंचे हैं।

शौर्य यात्रा में शामिल पीएम मोदी ने दोनों हाथों में दो डमरू लेकर बजाया।

शौर्य यात्रा में शामिल पीएम मोदी ने दोनों हाथों में दो डमरू लेकर बजाया।

सोमनाथ मंदिर की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर हमीरजी गोहिल को पीएम मोदी ने नमन किया।

सोमनाथ मंदिर की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर हमीरजी गोहिल को पीएम मोदी ने नमन किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *