नई दिल्ली : आतंकी संगठन हमास से युद्ध लड़ रहे इजरायल में निर्माण श्रमिकों की बड़ी कमी हो गई। इस कमी को पूरा करने के लिए भारत से एक लाख निर्माण श्रमिकों की मांग की है। इसमें चार प्रकार के निर्माण कार्य शामिल किए गए हैं। इसमें सिरेमिक टाइल कार्य, प्लास्टरिंग, फ्रेम वर्क,शटरिंग कारपेंटर और आयरन वेल्डिंग का काम शामिल है। इजरायल चयनित श्रमिकों को इजरायली मुद्रा में 6,100 शेकेल यानी करीब 1.37 लाख रुपए वेतन प्रति महीने दिया जाएगा।
इजरायल ने सिरेमिक टाइल कार्य, प्लास्टरिंग, फ्रेम वर्क/शटरिंग कारपेंटर और आयरन वेल्डिंग का कार्य के लिए श्रमिकों की मांग की है। इसके लिए बस आपकी आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होने के साथ-साथ उन्हें संबंधित निर्माण क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। अंग्रेजी बोलने, समझने और निर्माण ड्राइंग पढ़नी आना अनिवार्य है। एक वैध पासपोर्ट होना जरूरी है।
कहां होगा आवेदन?
इजरायल में निर्माण श्रमिक के रूप में नौकरी करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को वेबसाइट nsdcjobx.com पर आनलाइन आवेदन करना होगा। चयनित श्रमिक को फिर स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उसके चयन पर फैसला होगा। इजरायल के विशेषज्ञों की टीम ही जरूरत के अनुसार निर्माण श्रमिकों का चयन 30 जनवरी तक विशेषज्ञ करेंगे.

