Breaking
Fri. May 8th, 2026

पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबेन, मुखाग्नि देकर राजभवन पहुंचे PM

नई दिल्ली : पीएम मोदी की मां हीरा बा पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनका अंतिम संस्कार गांधीनगर के एक श्मशान घाट में किया गया। पीएम मोदी और उनके भाइयों ने हीरा बा को मुखाग्नि दी।

पीएम मोदी की मां हीराबेन का अंतिम संस्कार गांधीनगर के सेक्टर 30 स्थित श्मशान भूमि में हुआ, वहां पर अंतिम संस्कार की तैयारियां निधन कि सूचना मिलते ही पूरी हो गई थीं। यहां हीराबेन मोदी का पूरा परिवार रहा है। घरवाले, रिश्तेदारों के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री मौके पर मौजूद रहे।
मां को कंधा और मुखाग्नि देकर PM मोदी राजभवन पहुंच गए है। राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठकों में हिस्सा लेंगे।

पूरे देश ने जताया निधन पर शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार को हो गया। उनके निधन पर पूरे प्रदेश ने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा दिग्गज अस्थियों ने भी ट्वीट और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से दुःख प्रकट किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *