Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

24 को धूमधाम से निकलेगा चतुर्वेदी समाज का होली डोला

दैनिक उजाला, मथुरा : श्री माथुर चतुर्वेद परिषद पुण्य तीर्थ विश्राम घाट के बैनर तले 24 मार्च को निकलने वाले होली डोला के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन चतुर्वेदी समाजवाडी पर किया गया। परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने होली डोला के समंध में जानकारी दी।

महेश पाठक ने बताया कि चतुर्वेदी समाज की परंपराओं के अनुरूप भगवान श्री कृष्ण के गुणगान करते हुए सभी झांकियां निकालेंगे।
इस मेले में लगभग 16 झांकियां है और सभी में भगवान का ही दृश्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और यह मेलाअपनी पहचान बहुत दूर-दूर तक बना चुका है। इसलिए अतिथि देवो भव की परंपराओं के अनुरूप मेले में पहुँचने वाले सभी बंधुओ से निवेदन करेंगे कि वह किसी भी अतिथि के साथ कोई दुर्व्यवहार न करें और मेले में ऐसी किसी वस्तु का प्रयोग ना करें, जो किसी के लिए हानिकारक हो।

परिषद के महामंत्री एडवोकेट राकेश तिवारी ने बताया कि मेले को 4 जोन में विभाजित किया गया है और जिन बंधुओ ने आवेदन किया था उन सभी को नंबर आवंटित कर दिए गए है।

संपूर्ण मेले की जिम्मेदारी परिषद के महामंत्री व आयोजन समिति संभालेगी, जिसमें प्रमुख रूप से राकेश तिवारी एडवोकेट संजय अल्पाइन, संतोष पाठक पार्षद, अमित पाठक, आशीष चतुर्वेदी छुल्ली, कमल चतुर्वेदी मौला, नीरज चतुर्वेदी मंत्री, संजय चतुर्वेदी मंत्री, अनिल चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सोमनाथ चतुर्वेदी, शिवकुमार चतुर्वेदी आदि का सहयोग रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *