Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

बिहार के बक्सर में भारी बवाल, पुलिस ने घर में घुसकर किसानों को पीटा

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में भारी बवाल मचा है। यहां पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाकर किसान उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने पुलिस और कई सरकारी वाहनों में आग लगा दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला किया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। उग्र प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए आस-पास के थानों की पुलिस पहुंच चुकी है। फिलहाल बक्सर के चौसा का पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

बक्सर के चौसा स्थित निमार्णाधीन ताप विद्युत परियोजना में जा रही जमीन के मुआवजे की मांग पर यहां किसान काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। बीती रात बक्सर पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसानों के घरों में लाठी बरसाई। पुलिस के लाठीचार्ज में दर्जनों ग्रामीण घायल हो गए। जिसके बाद बुधवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा।

लाठीचार्ज के बाद मुआवजे की मांग कर रहे किसानों ने पावर प्लांट के गेट पर आग लगा दी। किसानों के प्रदर्शन में कई वाहनें जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि बक्सर जिला के चौसा में निमार्णाधीन ताप विद्युत परियोजना केंद्र सरकार की बड़ी परियोजना है। इसमें स्थानीय किसानों की जमीन जा रही है। जिसके उचित मुआवजे के लिए स्थानीय किसान यहां बीते 86 दिनों से आंदोलन कर रहे थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed