Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

केरल सरकार ने महिलाओं के लिए 60 दिन की मेटरनिटी लीव और मासिक धर्म पर विशेष छुट्टी की घोषणा की

नई दिल्ली : केरल सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। यहां 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 60 दिनों का मातृत्व अवकाश Maternity Leave मिलेगा। साथ ही मासिक धर्म के दौरान विशेष छुट्टी भी दी जाएगी। गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मातृत्व अवकाश का ऐलान करते हुए कहा कि देश में पहली बार राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के संस्थानों में सभी 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं को मासिक धर्म और मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर दी है।

उन्होंने ट्वीट किया कि केरल ने एक बार फिर देश के लिए एक मॉडल पेश किया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ-साथ छात्राओं के लिए मातृत्व अवकाश का ऐलान करते हुए केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने 18 वर्ष से अधिक आयु की छात्राओं को अधिकतम 60 दिनों का मातृत्व अवकाश मिल सकता है।

केरल की उच्च शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने कहा कि छात्रओं के लिए आवश्यक उपस्थिति प्रतिशत मासिक धर्म अवकाश सहित 72 प्रतिशत होगा। हालांकि यह पहले 75% था। जिसके तहत अब छात्राओं को कॉलेजों में छात्रों की अपेक्षा 72 प्रतिशत अटेंडेंस की आवश्यकता होगी।

सीएम बोले- न्यायपूर्ण समाज के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मातृत्व अवकाश और मासिक धर्म के दौरान विशेष छुट्टी के बारे में केरल सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि हमारे उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी संस्थानों की छात्राओं को मासिक धर्म और मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *