Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

हाथरस भगदड़ :FIR में बाबा का नाम नहीं, प्रशासन की पहली रिपोर्ट सामने आई; घायलों से मिलने पहुंचे योगी

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं। एटा सिकंदराराऊ के बॉर्डर पर घटनास्थल है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस पुलिस लाइन में बैठक की। अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। सीएम का राजकीय हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा। उसके बाद वे अस्पताल के लिए रवाना हुए। सीएम योगी के आने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए। ओपीडी को कुछ देर के लिए बंद किया गया है। सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने और उनका हालचाल जानने के बाद हाथरस के सरकारी अस्पताल से रवाना हो गए हैं।

हाथरस की घटना पर शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “यह दुखद है जिस तरीके से यह घटना घटी है। मैं उम्मीद करती हूं कि राज्य सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आयोजकों के साथ ही जो सत्संग करने वाले बाबा हैं उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए… आज कल हम देख रहे हैं कि लोगों की जान का कोई मोल नहीं है।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *