Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

देहरादून-पति ने धारदार हथियार से किया पत्नी का मर्डर:पुलिस के सामने जुर्म कबूल किया, बोला- नॉर्मल लड़ाई थी लेकिन मैं ज्यादा एग्रेसिव हो गया

देहरादून : देहरादून के डालनवाला में गुरुवार दोपहर मामूली विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर वार कर दिया। वारदात के बाद भी आरोपी मौके से नहीं भागा और वहीं बैठा रहा।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर मनमुटाव होता रहता था। गुरुवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और वह गुस्से में आ गया। इसी दौरान उसने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

यही वो घर है जहां पर आरोपी अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था।

यही वो घर है जहां पर आरोपी अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था।

तीन महीने पहले ही देहरादून आया था परिवार

मृतका सोनू पाल और आरोपी रामजी पाल मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं। दोनों करीब तीन महीने पहले ही गांव से देहरादून आए थे। परिवार मोहनी रोड पर स्थित रिटायर्ड IFS अधिकारी सीएल दीपक भसीन के घर के पीछे बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था।

सोनू कर्नल के घर में साफ-सफाई और दूसरे घरेलू काम करती थी। वहीं रामजी राजमिस्त्री का काम करता था। उनके तीन बच्चे हैं जो घटना के समय स्कूल गए हुए थे।

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया हालांकि, पुलिस उसे वापस घर लेकर आई है।

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया हालांकि, पुलिस उसे वापस घर लेकर आई है।

मकान मालिक ने चीखने की आवाज सुनकर पुलिस को फोन किया

गुरुवार दोपहर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर मकान मालिक दीपक भसीन को कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ। उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहीं मौजूद था। वह वारदात के बाद भागा नहीं था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।

फोरेंसिक टीम भी घर में पहुंच गई है और जांच की जा रही है।

फोरेंसिक टीम भी घर में पहुंच गई है और जांच की जा रही है।

हथियार बरामद, सीन रीक्रिएट करने आरोपी को फिर घर लाई पुलिस

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद कर लिया है। हथियार की बरामदगी के बाद अब पुलिस आरोपी को दोबारा घटनास्थल पर लेकर आई है। यहां वारदात का सीन रीक्रिएट किया जा रहा है, ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम को समझा जा सके।

डालनवाला सीओ नितिन लोहानी के मुताबिक, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *