Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

हाथरस में भक्त मरते रहे, बाबा भागकर आश्रम पहुंचा:मैनपुरी में DSP एक घंटे अंदर रहे, बोले-बाबा यहां नहीं, BJP का झंडा लगी कार में कौन था?

  • आखिर बाबा को क्यों बचा रही पुलिस, किसके हैं निर्देश, क्या कोई साजिश ?

हाथरस : यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में अब तक 122 लोगों की मौत चुकी है। मंगलवार को भगदड़ में लोगों को मरता छोड़कर बाबा वहां से भाग गया। 15 गाड़ियों के काफिले के साथ मैनपुरी के बिछुआ में अपने आश्रम पहुंचा।

21 बीघे में बने आश्रम के तीनों गेट बंद कर दिए गए। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। रात में डीएसपी आश्रम के अंदर गए। बाहर निकलने पर कहा बाबा अंदर नहीं है। सुबह आश्रम से 6 गांडियां निकली। एक में भाजपा का झंडा लगा था। चर्चा है, बाबा उसी में बैठा था।

सत्संग साढे़ 10 बजे शुरू, लेकिन पहुंचे 12 बजे

सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में सत्संग की तारीख 15 दिन पहले तय हो गई थी। सुबह 8 बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। साढे़ 10 बजे तक पंडाल में बैठने तक की जगह नहीं बची। करीब दो लाख लोग जुट गए। सत्संग शुरू हुआ, लेकिन उस वक्त सूरज पाल उर्फ भोले बाबा वहां नहीं था। बिछुआ आश्रम से साढे़ 10 बजे निकला और 80 किलोमीटर का सफर कर सत्संग स्थल पहुंचा। काफिले में कुल 15 गांडियां थीं।
12 बजे बाबा मचं पर पहुंचा। हर बार की तरह मंच से ‘संपूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय-जयकार हो‘ का उद्घोष किया। सामने बैठी भीड़ ने हाथ उठाकर यही लाइन दोहराई। इसके बाद बाबा ने सत्संग शुरू किया। मानव धर्म लेकर बातें शुरू कीं। 1 बजकर 20 मिनट पर सत्संग खत्म हुआ। इसके बाद चरणों की धूल के लिए महिलाएं भागीं फिर जो हुआ वह हृदयविदारक घटना घटी और जो भी नीचे गिरा वह उठ नहीं पाया।

बाबा को पता भी चली कि पीछे भगदड़ मच गई है, लेकिन वह रूका नहीं। वह ढाई बजे सीधे बिछुआ आश्रम पहुंचा। सारी गाड़ियां आश्रम के अंदर चली गईं। आश्रम के तीनों केट बंद कर दिए गए। किसी को भी अंदर नहीं आने दिया गया।

रात में एक घंटे डीएसपी आश्रम के अंदर रहे

6 बजे मीडिया को भनक लग गई कि बाबा अपने आश्रम में हैं। आश्रम के बाहर मीडिया जमावड़ा लग गया। अंदर से प्रशासन को सूचना दी गई। 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात कर दिए गए। रात 11 बजे डीएसपी सुनील कुमार सिंह चैहान अकेले आश्रम के अंदर गए।
11 बजकर 55 मिनट पर वह आश्रम से निकले, तो मीडिया ने घेर लिया। लोगों ने पूछा-क्या बाबा अंदर है? सीओ ने कहा बहुत खोजने के बाद भी बाबा अंदर नहीं मिला। अब सवाल यह है कि अंदर बाबा को खोजने वह अकेले क्यों गए? वहीं, बाबा के भक्त दावा कर रहे हैं कि ढाई बजे आश्रम में बाबा आया और उसके बाद वह कहीं भी नहीं गया।

भाजपा का झंडा लगी गाड़ी बाहर आई

सुबह साढे़ 6 बजे डीएसपी सुनील कुमार दोबारा आश्रम पहुंचे। 6 बजकर 45 मिनट पर आश्रम से 6 गाड़ियां बाहर निकाली गईं। इनमें सफेद रंग की एक गाड़ी बाहर निकली। इस पर भाजपा का झंडा लगा था। उसका नंबर डीएल 10 सीएन 8756 था।
गाड़ी के शीशे पर ब्लैक फिल्म थी। यह गाड़ी दिल्ली में हसीन अहमद के नाम रजिस्टर बताई जा रही है। तेज बारिश के चलते मीडिया के लोग गाड़ी तक पहुंच नहीं पाये और गाड़ी चली गई। माना जा रहा है कि इसमें बाबा बैठा हुआ था।

बताते हैं कि हाथरस हादसे में फरार हुए बाबा के आने पर लोग सड़क पर फूल बिछाते थे। ऐसे में मैनपुरी वाले आश्रम के बाहर आज भी फूल बिखरे हुए हैं। तो क्या इसका मतलब बाबा भीतर हो सकता है। जबकि बाबा की तलाश के लिये पुलिस टीमें तैयार की गई हैं। आश्रम में भी पुलिस फोर्स मौजूद है। वहीं मौजूद उनके अनुयायियों ने कबूल किया कि बाबा 3 और 4 बजे अपने आश्रम प्रवास पर आ चुके थे, लेकिन अब वह गायब हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed