Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

बादल-कोहरे में लिपटा राजस्थान, आज 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर : प्रदेश के अधिकांश जिले बादल और कोहरे में लिपटे रहे। दिनभर सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए। इसके कारण दिन के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट भी हुई। बुधवार को भी इसी प्रकार का मौसम रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर ने 18 जिलों में बारिश, कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

27 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। 28 जनवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर व जोधपुर संभाग में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 29 जनवरी से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

उदयपुर में दूसरे दिन भी घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी विमानों के उतरने के लिए पर्याप्त नहीं होने से उड़ानें प्रभावित हुईं। मंगलवार सुबह दिल्ली व जयपुर से उदयपुर आने वाली उड़ानें घने कोहरे के कारण का समय बदला गया। धीरे-धीरे कोहरा छंटने पर विजिबिलिटी बढ़ी और उड़ानों का आवागमन फिर से शुरू हो पाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *