Breaking
Wed. Jul 8th, 2026

यूपी की बस नेपाल में नदी में गिरी: 20 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

गोरखपुर/काठमांडू : नेपाल में एक बड़ा बस हादसा हो गया। जिसमें 20 भारतीयों की मौत होने की खबर सामने आई है। नेपाल के तनाहुन जिले में 50 लोगों से भरी एक भारतीय यात्री बस मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। DSP दीपकुमार राय के हवाले से कहा कि यूपी एफटी 7623 नंबर वाली बस नदी में गिर गई है जिसमें कई लोगों के मरने की आशंका है। उन्होंने बताया कि ये हादसा तब हुआ जब बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

भारतीय दूतावास के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने घटना का संज्ञान लिया और कहा कि नेपाल में हुए इस हादसे को लेकर संपर्क स्थापित करने और यह निर्धारित करने के प्रयास चल रहे हैं कि क्या यूपी का कोई शख्स इस हादसे में हताहत हुआ है।

बता दें कि इस साल जुलाई में नेपाल में दो बसों में यात्रा कर रहे 65 लोग उफनती त्रिशूली नदी में बह गए थे। ये घटना क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान हुई और इसमें काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स शामिल थी, जो काठमांडू से रौतहट के गौर की ओर जा रही थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *