Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मिलने का न्योता ठुकराया

नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच सत्ता के नियंत्रण को लेकर खींचतान चल रही है। इसी बीच उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके कैबिनेट मंत्रियों और 10 विधायकों के साथ LG हाउस आकर मिलने के लिए आमंत्रित किया है।

राज निवास के अधिकारियों ने गुरुवार यानी आज बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शुक्रवार (27 जनवरी 2023) शाम 4 बजे एक बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया था, जिसमें उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और आम आदमी पार्टी के 10 विधायक शामिल थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उपराज्यपाल के निमंत्रण पर केजरीवाल की ओर से कहा गया है कि “धन्यवाद एलजी सर। मैं कल पंजाब जा रहा हूं। हम माननीय उपराज्यपाल से बैठक के लिए एक और समय देने का अनुरोध कर रहे हैं।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *