Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने नई लिस्ट जारी की:सुबह 10 बजे 44 नाम, 2 घंटे में वापस ली; 41 मिनट बाद सिर्फ 15 नाम जारी किए

जम्मू : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को कैंडिडेट की दोबारा लिस्ट जारी की है। इनमें पहले फेज के 15 प्रत्याशियों का नाम है। इसमें कोई बदलाव नहीं है।

इससे पहले पार्टी ने सुबह 10 बजे 44 नामों की लिस्ट जारी की थी, जिसे 2 घंटे के अंदर ही वापस ले लिया था। करीब 12 बजे पार्टी ने सोशल मीडिया हैंडल X से अपनी लिस्ट डिलीट कर दी।

हटाई गई लिस्ट में 3 चर्चित चेहरे दो पूर्व डिप्टी CM निर्मल सिंह, कविंद्र गुप्ता और जम्मू-कश्मीर के पार्टी अध्यक्ष रविंद्र रैना का नाम नहीं था।

जम्मू-कश्मीर के मीडिया प्रभारी सज्जाद ने बताया कि- ’44 उम्मीदवारों की पिछली सूची टाइपिंग एरर के कारण रद्द की गई है। नई सूची जल्द ही जारी की जाएगी।’

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद, यानी 10 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विधानसभा चुनाव होने वाला है।

ये था मामला, पहले हुई सूची जारी

एक दिन पहले 25 अगस्त को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के अगले ही दिन ये लिस्ट जारी की गई है। इसमें तीनों चरण के लिए प्रत्याशियों के नाम हैं। इस मीटिंग में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए थे।

पहले फेज के लिए कैंडिडेट्स के नाम

दूसरे फेज के लिए कैंडिडेट्स के नाम, इनमें बदलाव की संभावना

तीसरे फेज के लिए कैंडिडेट्स के नाम

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: भाजपा से पहले 3 पार्टियां जारी कर चुकीं लिस्ट

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 25 अगस्त को जारी की। लिस्ट में 13 नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने गांदरबल में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सामने कैसर सुल्तान गनई को उतारा है। वहीं, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी को डोडा पूर्व और राज्य के पूर्व एडवोकेट जनरल असलम गनी को भद्रवाह से प्रत्याशी बनाया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) : AAP की पहली लिस्ट जारी हो गई है। सात उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने पुलवामा से फैयाज अहमद सोफी, राजपुरा से मुद्दसिर हुसैन, देवसर से शेख फिदा हुसैन, डोरू से मोहसिन शफकत मीर, डोडा से मेहराज दीन मलिक, डोडा वेस्ट से यासिर शफी मट्टो और बनिहाल से मुदास्सिर अजमत मीर को टिकट दिया है।

बैन जमात-ए-इस्लामी पार्टी: जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता 7 सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। गुलाम कादिर वानी के नेतृत्व वाली पार्टी को 2019 में केंद्र सरकार ने UAPA एक्ट 1967 के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित कर बैन कर दिया था। इस साल फरवरी में प्रतिबंध 5 साल बढ़ा दिया गया। पार्टी कुलगाम, देवसर, अनंतनाग-बिजबेहरा, शोपियां-ज़ैनपोरा, पुलवामा, राजपोरा और त्राल सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *