Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, जिरीबाम में 5 की मौत:इंफाल में मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर भीड़ का हमला, सुरक्षाबलों ने फायरिंग की; 5 घायल

इंफाल : मणिपुर में शनिवार (7 सितंबर) को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। जिरीबाम जिले में आज सुबह बंदूकधारियों ने एक बुजुर्ग की सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जिरीबाम के ही पहाड़ी इलाके में दो समुदायों के बीच गोलीबारी हुई। अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है।

दूसरी तरफ, इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में देर रात भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ सुरक्षाबलों से हथियार छीनना चाहती थी। पुलिस ने CRPF जवानों के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने पैलेट गन से कई राउंड फायरिंग की। मॉक बम और आंसू गैस के गोले भी दागे।

सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच रातभर संघर्ष चला। 5 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें JNIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हथियार या गोला-बारूद लूटे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दोनों जगहों पर हिंसा में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

ताजा हिंसा के बाद राज्य में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

इंफाल में ताजा हिंसा के बाद शनिवार (7 सितंबर) को बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा।

इंफाल में ताजा हिंसा के बाद शनिवार (7 सितंबर) को बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा।

राज्य में तनाव को देखते हए सभी स्कूलों-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने कानून-व्यवस्था लागू करने में सरकार की विफलता के विरोध में काम बंद करने और जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इंफाल में सुबह से सभी दुकानें बंद हैं। सड़कें और बाजार सुनसान पड़े हैं।

7 दिनों में हिंसा की चौथी घटना, 1 सितंबर से अब तक 6 की मौत मणिपुर में 1 सितंबर से अब तक, 7 दिनों के भीतर हिंसा की 4 बड़ी घटनाएं हुई हैं। 7 सितंबर की घटना को छोड़ दें तो अन्य तीन घटनाओं में 3 लोगों की मौत और 12 घायल हुए हैं।

1 सितंबर: करीब एक साल से जारी हिंसा में पहली बार ड्रोन से हमला मणिपुर में मई 2023 से हिंसा जारी है। हालांकि, इस साल सितंबर में पहली बार ड्रोन हमला देखने को मिला। इंफाल वेस्ट जिले के कोत्रुक गांव में 1 सितंबर को उग्रवादियों ने पहाड़ी के ऊपरी इलाके से कोत्रुक और कडांगबांड घाटी के निचले इलाकों में फायरिंग की और ड्रोन से हमला किया। इसमें 2 लोगों की मौत और 9 घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें…

3 सितंबर:

सेजम चिरांग गांव के मैतेई रहवासी ने 2 सितंबर को अपने घर पर ड्रोन हमले का वीडियो शेयर किया था।

सेजम चिरांग गांव के मैतेई रहवासी ने 2 सितंबर को अपने घर पर ड्रोन हमले का वीडियो शेयर किया था।

मणिपुर में इंफाल जिले के सेजम चिरांग गांव में सोमवार (3 सितंबर) की शाम उग्रवादियों ने ड्रोन अटैक किए। इसमें एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दो दिन में दूसरा ड्रोन अटैक है। उग्रवादियों ​​​​​​ने रिहायशी इलाके में ड्रोन से 3 विस्फोटक गिराए, जो छत को तोड़ते हुए घरों के अंदर फटे। उग्रवादियों ने पहाड़ी की चोटी से गोलीबारी भी की। पूरी खबर पढ़ें…

6 सितंबर: पूर्व CM के घर पर रॉकेट से हमला हुआ, 1 की मौत

पूर्व CM के घर पर रॉकेट बम हमले में एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।

पूर्व CM के घर पर रॉकेट बम हमले में एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।

मणिपुर के बिष्णुपुर जिला स्थित मोइरांग में शुक्रवार (6 सितंबर) को पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर हमला हुआ था। कुकी उग्रवादियों ने दोपहर 3 बजे पूर्व CM के घर पर रॉकेट बम फेंका। इस हमले में 1 एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

कांग्रेस नेता मैरेम्बम कोइरेंग राज्य के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे 1963 से 1967, 1967 में 200 दिन और 1968 में 3 बार मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका निधन 27 दिसंबर 1994 को हो चुका है।

इस घटना से कुछ घंटे पहले मोइरांग से 4 किमी दूर ट्रोंगलाओबी इलाके में रॉकेट बम से हमला हुआ था। इसमें 2 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मोइरांग में पहली बार बंदूक-बम से हमला हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *