Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

आगरा शिक्षक MLC चुनाव- फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी:बोले-मुझे परिवार के साथ जेल में डाल दो, शाही जामा मस्जिद में जाकर इस्लाम धर्म कबूल करूंगा

आगरा : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सपा ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने मंडलायुक्त से शिकायत की है। इस दौरान वो भावुक हो गए। बोले- मुझे पता होता कि मेरे साथी कॉलेज प्रबंधकों को डराया जाएगा तो मैं चुनाव ही नहीं लड़ता। मुझे ऐसा लग रहा है मैं पाकिस्तान से आया हूं।

के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह 10 बजे तक शिक्षक एमएलसी के 9.66% और स्नातक एमएलसी के 7.37% मतदान हुए। वहीं, 12 बजे तक शिक्षक एमएलसी के 19.33% और स्नातक एमएलसी के 15.70% मतदान हुए हैं।

जिले के 75 बूथों पर दोनों सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। शाम 4 बजे तक आगरा के 40 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

आगरा खंड के 12 जिलों में शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें स्नातक सीट पर 13 और शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,41,527 मतदाता हैं।

मतदान के बाद सभी 12 जिलों की मतपेटियां आगरा की गल्ला मंडी में जमा होंगी। 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

छावनी परिषद कार्यालय के बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन।

छावनी परिषद कार्यालय के बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन।

खेरागढ़ में एक बूथ पर व्हीलचेहयर पर वोट डालने पहुंची वोटर।

खेरागढ़ में एक बूथ पर व्हीलचेहयर पर वोट डालने पहुंची वोटर।

लोहामंडी के रतनमुनि जैन इंटर कॉलेज बूथ पर मतदाताओं के आधार कार्ड चेक करते पुलिसकर्मी।

लोहामंडी के रतनमुनि जैन इंटर कॉलेज बूथ पर मतदाताओं के आधार कार्ड चेक करते पुलिसकर्मी।

इस बार 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

आगरा खंड स्नातक-शिक्षक MLC के लिए इस बार 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 13 प्रत्याशी स्नातक MLC और 12 प्रत्याशी शिक्षक MLC के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। 12 जिलों के 2.41 लाख वोटर अपना स्नातक और शिक्षक MLC चुनेंगे। आगरा में शिक्षक और अलीगढ़ में स्नातक वोटर सबसे अधिक हैं।

आगरा खंड में शिक्षक MLC के लिए 150 और स्नातक MLC के लिए 262 बूथों पर मतदान हो रहा है। आगरा जिले में शिक्षक MLC के लिए 27 और स्नातक MLC के लिए 48 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *