Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

‘अखिलेश की इच्छा पूरी हुई, ठाकुर मारा गया’:एनकाउंटर में मारे गए डकैती के आरोपी अनुज सिंह के पिता का दर्द

अमेठी : सुल्तानपुर डकैती कांड में STF ने सोमवार को एक और आरोपी अनुज सिंह को मार गिराया। मंगेश यादव के बाद इस कांड में यह दूसरा एनकाउंटर है। अनुज सिंह के पिता धर्मराज सिंह ने कहा- अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई। अब ठाकुर का भी एनकाउंटर हो गया।

उन्होंने कहा-जिन पर 35-40 केस हैं, उनको नहीं मारा जा रहा है। मेरे बेटे अनुज पर सिर्फ एक केस सूरत में दर्ज था। उसको STF ने मार गिराया। सरकार की जैसी मर्जी हो वैसा करे। अनुज सिंह अमेठी के मोहनगंज थाना के जनापुर गांव का रहने वाला था।

अनुज के पिता धर्मराज सिंह ने कहा - अब अखिलेश यादव हो गई इच्छा पूरी हो गई।

अनुज के पिता धर्मराज सिंह ने कहा – अब अखिलेश यादव हो गई इच्छा पूरी हो गई।

अनुज के पिता धर्मराज सिंह ने कहा- बेटा पर सूरत में सिर्फ एक ही केस था। बाकी सुल्तानपुर डकैती में नाम था। पुलिस ने उसको एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। हम लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। लास्ट बार 3 मई को आया था। 4 जून को यहां से चला गया था। बड़े अपराधियों का एनकाउंटर नहीं हो रहा है। छोटे अपराधियों को एनकाउंटर में मारा जा रहा है।

पिता कोटेदार, मां शिक्षा मित्र थीं

धर्मराज सिंह पेशे से किसान और कोटेदार हैं। अनुज घर का सबसे बड़ा बेटा था। बेटी बीएससी की पढ़ाई कर रही है। एक बेटा 11वीं में पढ़ रहा है। मां शिक्षा मित्र थीं, जिनका 2021 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। 2023 में अनुज ने बीए की पढ़ाई पूरी की थी।

अब पढ़िए कैसे हुआ अनुज का एनकाउंटर

यह एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीर है।

यह एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीर है।

ASP उन्नाव अखिलेश सिंह ने बताया- सुल्तानपुर डकैती का आरोपी अनुज उन्नाव में छिपा है। STF के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर को एक्टिव किया। अचलगंज क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। आरोपी ने खुद को घिरा देखकर टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग की। इसमें उसके सिर में गोली लग गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

यह फोटो अनुज के अमेठी स्थित घर की है। परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं मिला।

यह फोटो अनुज के अमेठी स्थित घर की है। परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं मिला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *