Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

राजस्थान : कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार, कभी भी हो सकती है घोषणा

जयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्षों के नाम फाइनल हो गए है और कभी भी इनके नामों की लिस्ट जारी हो सकती है। पार्टी की ओर से प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी इसकी मंजूरी लगभग हो चुकी है और अब आलाकमान की हरी झंड़ी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अब बचे हुए 88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी जाएगी और राजनीतिक नियुक्तियां भी इसी माह होगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार 30 के करीब जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। जयपुर शहर में दो अध्यक्ष बनेंगे। इसके साथ ही जयपुर ग्रामीण में एक विधायक को जिला अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

जिला अध्यक्षों की घोषणा में देरी की वजह राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा में व्यस्तता थी। इस वजह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के साथ उनकी बैठकें नहीं हो पाई थी। पिछले दिनों रंधावा राजस्थान आए और उन्होंने डोटासरा और सीएम अशोक गहलोत के साथ विचार विमर्श किया।

इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटियों के नेताओं की आपस में सहमति भी नहीं बन पाई थी। सभी नेता अपने अपने समर्थक को जिला अध्यक्ष बनाना चाह रहे थे। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद नामों को लेकर सहमति बनी और अब घोषणा का इंतजार है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *