Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

नीतीश ने फिर मोदी के पैर छुए, VIDEO:भाषण के बाद प्रणाम किया, PM कुर्सी तक ले गए; पहले 8 जून को ऐसा किया था

दरभंगा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर PM नरेंद्र मोदी के पैर छुए। मौका था बुधवार को दरभंगा AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम का। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतीश अपना भाषण पूरा कर पीएम मोदी के बगल में लगी अपनी कुर्सी की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री भी हाथ से उनकी कुर्सी की ओर इशारा करते दिख रहे हैं। कुर्सी पर बैठने से पहले सीएम नीतीश झुककर पीएम के पैर छूते हैं और उनको प्रणाम करते हैं।

इससे पहले, 8 जून को दिल्ली में एनडीए की बैठक में भी नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए थे। वहीं, 3 नवंबर को पटना में सीएम ने पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर छुए थे। वो चित्रगुप्त पूजा में शामिल होने पहुंचे थे।

नीतीश बोले- हाथ उठाकर PM का अभिवादन कीजिए

नीतीश ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी हमारी सोच से बेहतर AIIMS बनवाएंगे।’ उन्होंने लोगों से हाथ उठाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन करने को कहा। इस दौरान पोडियम से ही उन्होंने पीएम को हाथ जोड़ कर प्रणाम भी किया।

उन्होंने कहा, ‘2003 में पहली बार वाजपेयी जी की सरकार ने पटना एम्स बनाने का फैसला लिया था। दरभंगा एम्स बनने के बाद लोगों को फायदा होगा। इलाके का विस्तार होगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज का विस्तार करेंगे। इसमें 2500 बेड की व्यवस्था करेंगे।’

मोदी ने की सीएम नीतीश की तारीफ

मोदी ने कहा-

QuoteImage

जंगलराज को खत्म करने के लिए नीतीश कुमार की जितनी सराहना की जाए कम है। जब तक नीतीश जी सरकार में नहीं आए थे, तब तक गरीबों की समस्या को लेकर किसी को कोई चिंता नहीं थी। NDA सरकार ने पुरानी सोच और अप्रोच दोनों को बदला।QuoteImage

5 महीने पहले भी नीतीश ने छुए थे मोदी के पैर

ये तस्वीर 8 जून की है, जब दिल्ली में एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए थे।

ये तस्वीर 8 जून की है, जब दिल्ली में एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए थे।

लोकसभा चुनाव के बाद 8 जून को दिल्ली में NDA की बैठक थी। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। बैठक में गठबंधन के 13 नेताओं ने भाषण दिए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश के भाषण और उनके एक वायरल VIDEO की हुई थी। दरअसल, नीतीश भाषण देने के बाद मंच की तरफ आए तो पीएम मोदी के पैर छूने लगे। जैसे ही नीतीश कुमार पैर छूने को बढ़े तो मोदी ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। नीतीश ने सिर झुकाकर अभिवादन किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *