Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

सहारनपुर SE के दो वीडियो और वायरल:बोले-विधायक का नहीं उठाओ फोन, जूनियर से कहा 16 का पहाड़ा सुनाओ

सहारनपुर : सहारनपुर में तैनात यूपी पावर कॉर्पोरेशन के सुपरिनटैंडैंट इंजीनियर एक विवादित ऑर्डर के बाद सस्पेंड हो गए। जूनियर्स की वर्चुअल मीटिंग लेते हुए एक विवादित ऑर्डर दे दिया। वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई हुई। लेकिन अब दो वीडियो ओर उनके सामने आए है। एक में भाजपा के विधायक का फोन न उठाने की बात कहीं। दूसरे वीडियो में अपने जूनियर्स से 16 का पहाड़ा सुनाने को कहा। अब ये दोनों वीडियो भी चर्चा का विषय बने हुए है।

दरअसल, 12 नवंबर को सहारनपुर में तैनात यूपी पावर कॉर्पोरेशन के अफसर धीरज जायसवाल ने कर्मचारियों को एक विवादित ऑर्डर दिया था। वर्चुअल मीटिंग में उन्होंने बकाया बिजली बिल को लेकर कर्मचारियों को डांट लगाई। कहा- ‘अगर कोई बिल जमा नहीं करता है तो उनके घर में आग लगा दो।’

दैनिक भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद सुपरिनटैंडैंट इंजीनियर यानी अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय पर कार्रवाई हुई। उन्हें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (PVVNL) की एमडी ईशा दुहन ने सस्पेंड कर दिया है। लेकिन अब दो वर्चुअल मीटिंग के वीडियो ओर सामने आए है।

अब विस्तार से पढ़िए…

जूनियर अफसर बोले- घरों पर मिलता है ताला

दरअसल, अधीक्षण अभियंता धीरज जायसवाल अपने जूनियर्स के साथ 12 नवंबर को वर्चुअल मीटिंग ले रहे थे। बिजली विभाग के बकाया बिल को लेकर JE और AE से ब्योरा लिया जा रहा था। मीटिंग में धीरज ने पूछा कि उपभोक्ता का बिजली बिल जमा क्यों नहीं हो पा रहा है?

जिस पर जूनियर ने जवाब दिया- कई उपभोक्ताओं के घर बंद हैं। उनके घरों में ताले लगे हुए हैं। उनके यहां जाओ तो मकान पर ताला मिलता है। कनेक्शन धारक दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं। इस वजह से बकाया वसूली नहीं हो पा रही। फोन करते हैं तो वह बाहर होने की बात कहते हैं। इस पर धीरज ने कहा- घर बंद हैं तो घर में आग लगा दो।

अब पढ़िए पहली वीडियों में क्या बात हुई…

संजय: पांच-छह सौ मीटर उखाड़ कर रखे हैं सर, पीडी भरना है इनकी।

धीरज: नेट रिसीवल क्या होता है यार? संजय: जमा नहीं करते हैं सर तो क्या करें?

धीरज: कनेक्शन तो विभाग ने ही दिया है? पारस: सही सर।

संजय: घरों में ताले लगे रहते हैं, वहां पर कोई रहता नहीं, वहां कोई हरियाणा, कोई कहीं रहे रहे हैं सर।

धीरज: घर में आग लगा दो। संजय: घर में सर आग लगा दें कहां से (हंसते हुए)।

एमडी बोलीं- SE को किया सस्पेंड

अब दूसरी वीडियो में क्या बात हुई…

धीरज:भीड़ में आते हैं, तुम लोग डर जाते हैं। तुम्हारे संविदाकर्मी कितने हैं। सबको बुला लिया करों। एक फोन कॉल पर। 112 पर पुलिस वालों को बुला लिया करों। वो थाने वालों को बुला लेंगे।

संजीव:जी, सर।

राकेश:सर, मोरा गांव में बदमीजी कर दी थी। थाने में गए तो भाजपा विधायक कीरत सिंह का प्रेशर इतना आया कि प्रार्थना पत्र वापस लेना पड़ा।

धीरज:विधायक जी का फोन मत उठाए। फोन नंबर सबका सेव कर लो।

राकेश:ठीक सर, ठीक सर। प्रयास करेंगे पूरा-पूरा।

धीरज:एसडीओ रामपुर मनिहारान। कितना टारगेट है आपका?

एसडीओ:5.31 धीरज:एरियर कितना है?

एसडीओ:एरियर 5.86 सर।

धीरज:दोनों जोड़कर कितना हो गया।

एसडीओ: 10-11 के पार पहुंच जाएगा।

धीरज:टारगेट कितना करने की इच्छा है?

एसडीओ:पूरा करने का प्रयास करेंगे सर।

धीरज:टारगेट तो काफी कम है? टारगेट 100 परसेंट पूरा करना है, ठीक है।

तीसरी वीडियो की बात पढ़िए…

SE:विभागीय सेवा से रिटायर कर दिया जाए। इनका पूरा इतिहास भूगोल निकालकर दिया जाए। तैनाती कितनी है इनकी।

विजय:2022 से सर।

SE:2022 से अब तक हर महीने क्या-क्या रहा। सारा डेटा लेते हुए दो-ढाई या तीन जो भी पन्ना लगे डिटेल बनाए। बनाइए।

विजय:जी सर, जी सर।

SE:कहां से डिप्लोमा किए हो।

धीरज:सर, मुरादाबाद।

SE:वहां पढ़कर नहीं आए थे क्या? थर्ड डिवीजन में पास हुए थे क्या?

धीरज:नहीं, सर। SE:कितने परसेंट था मार्क्स?

धीरज:75:0% सर।

SE:नकल किए थे?

धीरज:नहीं, सर।

SE:पहाड़ा सुनाओ, 16 का?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *