Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

गुरुग्राम में AQI-576, दिल्ली में 495, सीजन में सबसे बदतर:विजिबिलिटी घटकर 150 मीटर हुई, कई फ्लाइट्स 1 घंटे तक लेट; 9वीं तक ऑनलाइन क्लास

नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण पिछले 6 दिनों से बेहद खतरनाक लेवल पर बना हुआ है। सोमवार सुबह यहां औसत AQI 481 रिकॉर्ड किया गया। अशोक विहार और बवाना इलाके में AQI 495 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में AQI लेवल 576 तक पहुंच गया।

प्रदूषण के चलते दिल्ली के कई इलाकों में धुंध छाई हुई है। पालम समेत कुछ इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 150 मीटर रह गई। इस कारण फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। सोमवार सुबह इंडिगो और स्पाइसजेट के विमान 1 घंटे की देरी से उड़े।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 18 नवंबर 2024 की सुबह 8 बजे से दिल्ली-NCR में बदले हुआ ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे फेज को लागू कर दिया है।

साथ ही 9वीं तक के स्कूलों की ऑनलाइन क्लास चलाने को कहा गया है। 10वीं-12वीं के बच्चों के लिए मास्क जरूरी कर दिया गया है।

उधर, हरियाणा के भी 5 जिलों के प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। 14 जिलों में GRAP-4 के प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं।

दिल्ली में प्रदूषण की 3 तस्वीरें…

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास सोमवार सुबह AQI 450 के करीब पहुंचा।

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास सोमवार सुबह AQI 450 के करीब पहुंचा।

दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध और प्रदूषण के बीच लोगों ने मॉर्निंग वॉक और रनिंग की।

दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध और प्रदूषण के बीच लोगों ने मॉर्निंग वॉक और रनिंग की।

प्रदूषण बढ़ने के कारण सोमवार सुबह सड़कें खाली रहीं। लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कतें हुईं।

प्रदूषण बढ़ने के कारण सोमवार सुबह सड़कें खाली रहीं। लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कतें हुईं।

दिल्ली CM आतिशी ने कहा-10वीं और 12वीं को छोड़ सभी क्लासेस ऑनलाइन होंगी। GRAP-4 के लागू होने साथ ही कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों, सांस और दिल के मरीजों, पुरानी बीमारियों से पीड़ितों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *