Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

फिरोजाबाद में कोहरे से आपस में टकराईं 6 गाड़ियां:कानपुर में बस-ट्रक की टक्कर में 2 की मौत; ​​​​​ प्रदूषण से 6 जिलों में स्कूल बंद

मेरठ : मंगलवार को घना कोहरा छाया। फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। फिर पीछे से 4 गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में एक युवक को गंभीर चोट आई है।

कानपुर में रोडवेज बस और ट्रक की आमने -सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस-ट्रक के ड्राइवरों की मौत हो गई। हादसे के बाद 3 घंटे तक यात्री फंसे रहे। प्रशासन ने गैस कटर से सीट काटकर यात्रियों का बाहर निकाला।

इधर, प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है। मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा और बुलंदशहर में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हापुड़ प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का AQI 512 दर्ज किया गया है।

492 AQI के साथ नोएडा दूसरे और गाजियाबाद तीसरे नंबर पर रहा। यहां का AQI 471 पहुंच गया है। नोएडा-गाजियाबाद में निर्माण काम और डीजल वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। आगरा का AQI 425 पहुंच गया। प्रदूषण के चलते कई इलाकों में धुंध छाई हुई है। 100 फीट दूर से ताजमहल नहीं नजर आ रहा।

कानपुर-फिरोजाबाद हादसे की तस्वीरें देखिए…

कानपुर में बस-ट्रक की टक्कर के बाद फंसे यात्रियों को निकालते राहगीर।

कानपुर में बस-ट्रक की टक्कर के बाद फंसे यात्रियों को निकालते राहगीर।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए।

फिरोजाबाद में सड़क पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। फिर पीछे से 4 गाड़ियां टकरा गईं।

फिरोजाबाद में सड़क पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। फिर पीछे से 4 गाड़ियां टकरा गईं।

चलिए, अब शहरों का हाल जानते हैं—

नोएडा के स्कूलों में आउट डोर एक्टिविटी बंद

नोएडा में प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्राधिकरण , प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्रशासन और पुलिस विभाग की एक स्पेशल जॉइंट टीम बनाई गई। ये जॉइंट टीम रात में निर्माण साइटों का निरीक्षण करेगी। दरअसल शिकायत मिल रही थी कि रात में चोरी छिपे निर्माण काम किया जा रहा है। साथ ही स्कूलों में सभी प्रकार की आउट डोर एक्टिविटी को बंद कर दिया गया है।

प्राधिकरण ने बताया- नोएडा में प्रदूषण की रोकथाम के लिए 55 स्प्रिंकल टैंकर लगाए गए। इसके अलावा 104 एंटी स्मॉग गन, रोजाना 12 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से सड़कों की साफ-सफाई हो रही। 70 डिफाल्टरों पर 27 लाख का जुर्माना तक लगाया जा चुका है। इसके अलावा 1500 से ज्यादा बार निरीक्षण किया गया।

आगरा में लोग बोले- सांस लेने में दिक्कत हो रही

आगरा में सुबह घने कोहरे में छिपा ताजमहल।

आगरा में सुबह घने कोहरे में छिपा ताजमहल।

आगरा में घना कोहरा छाया हुआ है। यहां के लोगों का कहना है कि प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही। आंखों में जलन हो रही। हम लोग मास्क पहनकर बाहर निकल रहे हैं।

बुलंदशहर में 12वीं तक के स्कूल बंद

बुलंदशहर की हवा इन दिनों जहरीली हो गई है। AQI 400 पार है। मंगलवार सुबह कोहरा भी छाया रहा। DM सीपी सिंह ने 12वीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश दे दिया है। अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे।

मेरठ में रात में छाया कोहरा

मेरठ में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

मेरठ में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

मेरठ में शाम से ही कोहरा छा गया। रात को कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो गई। कोहरे के चलते ठंड का एहसास अचानक से बढ़ गया है। दिन में तापमान में भारी कमी आई है।

सोमवार को दिनभर सूरज नहीं निकलने से माैसम पहाड़ों जैसा ठंडा रहा। दिन का अधिकतम 21.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही।

जहरीली हवा से गाजियाबाद में 12वीं तक स्कूल बंद

गाजियाबाद में सुबह छाई धुंध, लाइट जलाकर गुजरते वाहन।

गाजियाबाद में सुबह छाई धुंध, लाइट जलाकर गुजरते वाहन।

गाजियाबाद में AQI लेवल बढ़ता जा रहा है। जहां प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू रहेगा। यदि आदेशों का उल्लंघन हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे में ऑनलाइन क्लास चलेंगी।

हापुड़ में निर्माण काम पर रोक, स्कूल बंद

हापुड़ DM प्रेरणा शर्मा ने बताया- जिले में प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रैप के चौथे चरण के तहत सभी निर्माण कामों पर रोक लगा दी गई है। 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कूड़ा जलाने और अन्य प्रदूषण को बढ़ाने वाली गतिविधियों पर भी पाबंदी है। इस पर निगरानी के लिए प्राधिकरण की टीमें सक्रिय हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *