Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

CBI ने नारकोटिक्स ब्यूरो​​​​​​​ के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा:केस के निपटारे के लिए मांगे थे 20 लाख, 3 लाख लेते गिरफ्तार

जयपुर : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चित्तौड़गढ़ के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर और बिचौलिए को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक क्लिनिक के खिलाफ मामले के निपटारे के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। बिचौलिए के मार्फत रिश्वत के 3 लाख रुपए लेते आरोपी इंस्पेक्टर को पकड़ा गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से CBI टीम पूछताछ करने में जुटी है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को परिवादी ने शिकायत की थी। इसमें चित्तौड़गढ़ के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर एक बिचौलिए के मार्फत 3 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है। रिश्वत की रकम आरोपियों की ओर से उनकी क्लिनिक के खिलाफ मामले के निपटारे के लिए मांगी जा रही है। मामले निपटारे के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की गई थी। उसके बाद आरोपियों की ओर से 8 लाख रुपए की रिश्वत मांग रखी गई।

चित्तौड़गढ़ पहुंची सीबीआई की टीम।

चित्तौड़गढ़ पहुंची सीबीआई की टीम।

इंस्पेक्टर के घर और ऑफिस की तलाशी ली गई

CBI की ओर से शिकायत पर बुधवार को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के आरोपी इंस्पेक्टर आदर्श योगी और बिचौलिए केशव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। CBI ने ट्रेप का जाल बिछाकर चित्तौड़गढ़ के CBN इंस्पेक्टर आदर्श योगी की ओर से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते बिचौलिए केशव को रंगे हाथों धर-दबोचा। CBI टीम के चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में आरोपी इंस्पेक्टर के घर और ऑफिस की तलाशी ली। टीम ने तलाशी में आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट को जब्त कर लिए है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *