Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

अलीगढ़ के खैर से BJP प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर की जीत:सपा प्रत्याशी चारू कैन को 38393 वोट से हराया, समर्थकों में जश्न का माहौल

दैनिक उजाला, अलीगढ़ : अलीगढ़ के खैर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर जीत गए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी चारू कैन को 38000 से ज्यादा से हरा दिया। दिलेर को जहां 100181 वोट मिले, वहीं सपा प्रत्याशी को 61788 वोट मिले हैं। सुरेंद्र दिलेर अपनी जीत से काफी खुश नजर आए, उनके समर्थक भी उनकी जीत से काफी खुश नजर आ रहे थे। जाटलैंड कही जाने वाली अलीगढ़ की खैर सीट पर भाजपा को रालोद से गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी। सबसे पहले जाट बेल्ट टप्पल क्षेत्र के नतीजे सामने आए।

बीजेपी ने हाथरस के पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के बेटे सुरेंद्र दिलेर को प्रत्याशी बनाया था। यह उनका पहला चुनाव था। सपा ने यहां 2022 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं चारू कैन को अपना उम्मीदवार बनाया था। 5 कैंडिडेट के लिए यहां 46.36% वोटिंग हुई थी। चुनाव से पहले ही सुरेंद्र दिलेर और चारू कैन के बीच मुकाबला माना जा रहा है। और वोटिंग में ऐसा हुआ भी। बसपा प्रत्याशी काफी पीछे रह गए।

इससे पहले खैर में काउंटिंग शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। बीजेपी प्रत्याशी ने शुरूआत से ही बढ़त बना ली। इस क्षेत्र को जाट बाहुल्य माना जाता है और यहां रालोद के अजीत सिंह की सभा से बीजेपी को काफी फायदा हुआ। खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर हाथरस के पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के बेटे हैं।

बीजेपी प्रत्याशी को 100181 वोट मिले तो सपा को 61788 वोट मिले

बीजेपी प्रत्याशी को 100181 वोट मिले, वहीं सपा प्रत्याशी को 61788 वोट मिले हैं।

खैर से हारने के बाद भी सपा प्रत्याशी मायूस नहीं दिखीं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *