Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री पद का ऑफर:CM पर फैसला 1 दिसंबर को, भाजपा मराठा नेता पर भी विचार कर रही

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के घर गुरुवार को देर रात तक बैठक के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और NCP लीडर अजित पवार मुंबई लौट आए हैं।

एकनाथ शिंदे ने कल बैठक के बाद कहा कि अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा हुई है। महायुति की एक और बैठक मुंबई में होगी। उसमें CM पर फैसला होगा। शिंदे, फडणवीस और अजित के बीच करीब ढाई घंटे मीटिंग चली। शाह ने शिंदे के साथ करीब आधे घंटे अकेले में भी चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के दो ऑब्जर्वर भी 1 दिसंबर को मुंबई जाएंगे। वे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे और CM के नाम का ऐलान करेंगे।

देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार, NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार, NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

भाजपा मराठा नेताओं पर भी विचार कर रही

माना जा रहा है कि CM चुनने में जातीय गणित की बड़ी भूमिका हो सकती है, क्योंकि 288 सीटों की विधानसभा में मराठा समुदाय के विधायक बड़ी संख्या में हैं। देवेंद्र फडणवीस ब्राह्मण हैं। ऐसे में भाजपा नेतृत्व CM के लिए कुछ मराठा नेताओं पर भी विचार कर रहा है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो RSS ने दबाव बढ़ाया तो फडणवीस के CM बनने की संभावना ज्यादा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *