Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

महाराष्ट्र में बस हादसा, 15 की मौत:20 से ज्यादा घायल; बाइक सवार को बचाने के दौरान बस रेलिंग से टकराकर पलटी

गोंदिया : महाराष्ट्र के गोदिंया में शुक्रवार दोपहर बस हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इनमें भी कई घायलों को हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। बस दोपहर करीब 12.30 बजे के करीब गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास पलट गई।

पूछताछ में सामने आया कि बाइक सवार अचानक से बस के सामने आ गया था। उसे बचाने के फेर में ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया और अनियंत्रित बस रेलिंग से टकराकर पलट गई। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से भाग निकला।

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी, महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है। शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया।

हादसे की 5 तस्वीरें…

शिवसाही बस नंबर MH 09 EM 1273 का एक्सीडेंट हुआ।

शिवसाही बस नंबर MH 09 EM 1273 का एक्सीडेंट हुआ।

हादसे के बाद सड़क पर बैठे घायल यात्री।

हादसे के बाद सड़क पर बैठे घायल यात्री।

हादसे के बाद बस पलट गई थी।

हादसे के बाद बस पलट गई थी।

बस भंडारा से चलकर गोंदिया जा रही थी।

बस भंडारा से चलकर गोंदिया जा रही थी।

बस की टक्कर के बाद टूटी पड़ी रेलिंग।

बस की टक्कर के बाद टूटी पड़ी रेलिंग।

पीएमओ ने मुआवजे का ऐलान किया

प्रधानमंत्री मोदी ने गोंदिया बस हादसे पर दुख जताया। मृतकों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए के आर्थिक मदद का ऐलान किया गया। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *