Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

संसद में राहुल की स्पीच के मोमेंट्स:एक हाथ में संविधान, एक हाथ में मनुस्मृति लेकर भाजपा से पूछा- आप किसे मानते हैं

नई दिल्ली : लोकसभा में संविधान पर चर्चा में राहुल गांधी ने शनिवार को 25 मिनट अपनी बात रखी। संविधान और मनुस्मृति पर भाजपा और सरकार से सवाल किए। द्रोणाचार्य-एकलव्य की कहानी सुनाई।

भाजपा और केंद्र सरकार पर अडाणी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा- किसानों, युवाओं और मजदूरों का अंगूठा काटा। फिर से वादा किया कि हम 50% रिजर्वेशन को लागू करेंगे।

राहुल ने कहा- जैसे एकलव्य का अंगूठा काटकर द्रोणाचार्य ने उनका हुनर ले लिया था। उसी तरह भाजपा सरकार अग्निवीर से युवाओं का अंगूठा काट रही है। अडाणी को सारे कारोबार, इंडस्ट्री, पोर्ट, एयरपोर्ट देकर किसानों और युवाओं का गला काटा जा रहा है।

राहुल के बयान पर युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- आप अंगूठा काटने की बात कर रहे हैं। आपकी सरकार में तो सिखों के गले काटे गए, आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।

स्पीच के 3 मुद्दे

1. सावरकर: राहुल ने कहा, “सावरकर बोलते थे कि भारत के संविधान के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। वे मनु स्मृति की बात करते थे। क्या भाजपा अपने नेता के शब्दों के साथ है। वो संविधान की बात करती है तो सावरकर को ही शर्मिंदा करती है।”

2. उत्तर प्रदेश में मनु स्मृति: राहुल बोले, “हाथरस में रेप पीड़िता का परिवार घर में बंद रहता है और अपराधी बाहर घूमते हैं। पीड़ित परिवार को धमकाते हैं। ये संविधान में नहीं लिखा है। ये मनु स्मृति में लिखा है। भाजपा की किताब में लिखा है। आपके राज में मनु स्मृति लागू हो रही है।”

3. 50% रिजर्वेशन, जातिगत जनगणना: कांग्रेस सांसद बोले, “मैंने वादा किया था, इसी संसद में हम जातिगत जनगणना को लागू करेंगे। 50 फीसदी रिजर्वेशन की दीवार को हम तोड़ेंगे। आपको जो कहना है कह लो।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *