Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

बिहार-महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों के राज्यपाल-एलजी में फेरबदल

नई दिल्ली : चुनाव 2024 से पहले देश के कई राज्यपाल-एलजी में बड़ा फेरबदल किया गया है। 13 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की कमान बदल दी गई है। देशभर के कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 13 राज्यों-केंद्र शासित में राज्यपाल को बदला दिया है या फिर नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को भगत सिंह कोश्यारी की जगह महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर की जगह पर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कई नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। जिसके तहत लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *