Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस पर IT का छापा, कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल

नई दिल्ली : BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम पहुंचने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, IT की 60 से 70 लोगों की टीम रेड में शामिल है। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है। BBC इंडिया के मैनेजमेंट ने रेड की सूचना लंदन हेडक्वार्टर को दे दी है।

दफ्तर सील, लंदन हेडक्वार्टर को दी गई सूचना

बीजेपी के दफ्तर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। रेड की सूचना बीबीसी के लंदन स्थित हेडक्वार्टर को दी गई है। मालूम हो कि बीबीसी दुनिया की प्रतिष्ठित और बहुत पुरानी मीडिया संगठन है। भारत सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में बीबीसी के दफ्तर है। बीते दिनों बीबीसी ने गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। जिसकों लेकर देशभर के कई जगहों पर जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर दिल्ली के जेएनयू, जामिया, डीयू सहित कई शैक्षणिक संस्थानों में जमकर विवाद हुआ था। प्रशासन इस डॉक्यूमेंट्री को भारत विरोधी बताते हुए स्क्रीनिंग रोकना चाह रहा था। जबकि कई लोग और छात्र संगठन इसे देखने की मांग पर अड़े थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *