Breaking
Fri. Aug 7th, 2026

नवागत जिलाधिकारी पहुंचे मथुरा: बांके बिहारी दरबार में लिया आशीर्वाद

दैनिक उजाला, मथुरा : जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह के आगरा मंडल के कमिश्नर बनने के बाद नवागत जिलाधिकारी के रूप में सी पी सिंह को मथुरा का चार्ज दिया गया। शनिवार को चार्ज लेने से पहले नवागत DM चन्द्र प्रकाश सिंह मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बांके बिहारी जी के दर्शन किए।

बांके बिहारी के दरबार में लगाई हाजिरी मथुरा के नवागत जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लेने से पहले I A S अधिकारी सी पी सिंह ने बांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाई। वृंदावन पहुंचने पर सी ओ सदर संदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने उनकी अगुवानी की। यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए वह बांके बिहारी जी मंदिर पहुंचे।

बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे नवागत जिलाधिकारी

बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे नवागत जिलाधिकारी

मंदिर में की पूजा अर्चना

बांके बिहारी मंदिर पहुंचे नवागत जिलाधिकारी ने यहां पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। यहां वह एक टक भगवान बांके बिहारी जी की छवि को निहारते रहे। इस दौरान मंदिर के पुजारी पदम गोस्वामी ने उनको पूजा अर्चना कराई और भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया।

बांके बिहारी के दर्शन के बाद चन्दन लगाते मंदिर के गोस्वामी पदम

बांके बिहारी के दर्शन के बाद चन्दन लगाते मंदिर के गोस्वामी पदम

बांके बिहारी के चरणों में किया नमन बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे नवागत जिलाधिकारी सी पी सिंह ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के चरणों में नमन किया है। दूसरी बार मथुरा में सेवा करने का अवसर मिलने पर कहा कि प्रभु बार बार सेवा का अवसर देते हैं,हमारा दायित्व है उनकी सेवा करें और जनकल्याण के काम करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *