Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनते ही बाइडेन के 78 फैसले पलटे:यूक्रेन जंग पर बोले

  • पुतिन कोई डील नहीं करके रूस को बर्बाद कर रहे

वॉशिंगटन : डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पद की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। यह उनका दूसरा टर्म है। वे 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।

ट्रम्प की शपथ के दौरान पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं। शपथ के बाद कुछ देर तक संसद का कैपिटल रोटुंडा हॉल तालियों से गूंजता रहा। अपनी स्पीच में ट्रम्प ने कहा कि भगवान ने अमेरिका को महान बनाने के लिए उन्हें बचाया। इससे पहले जेडी वेंस ने अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

ट्रम्प ने शपथ के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता न करके रूस को तबाह कर रहे हैं। मुझे लगता है कि रूस बड़ी मुसीबत में पड़ने वाला है। उन्हें समझौता करना चाहिए।

कैपिटल हिल के रोटुंडा हॉल में ट्रम्प की शपथ के दौरान उनकी पत्नी मेलानिया हाथ में बाइबल लेकर खड़ी रहीं।

कैपिटल हिल के रोटुंडा हॉल में ट्रम्प की शपथ के दौरान उनकी पत्नी मेलानिया हाथ में बाइबल लेकर खड़ी रहीं।

ट्रम्प बोले- रूस के 10 लाख सैनिक मरे, देश चलाने का यह तरीका नहीं

QuoteImage

जेलेंस्की ने मुझसे कहा है कि वे एक सौदा करना चाहते हैं। मुझे नहीं पता है कि पुतिन ऐसा करते हैं या नहीं। हो सकता है कि वह ऐसा न करें। लेकिन मुझे लगता है कि पुतिन को डील करनी चाहिए।QuoteImage

ट्रम्प ने कहा कि रूस एक तरह से बड़ी मुसीबत में है। आप उनकी इकोनॉमी पर नजर डालें, उनकी महंगाई दर को देखिए। मैं पुतिन के साथ बहुत अच्छा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि वह यूक्रेन जंग को खत्म करने को लेकर डील करना चाहेंगे।

ट्रम्प ने चुनावी अभियान के दौरान वादा किया था कि वे शपथ लेने के अगले दिन ही रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराएंगे। इस वादे को लेकर जब ट्रम्प से पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- मेरे पास अभी भी आधा दिन बाकी है (मजाकिया अंदाज में)। फिर उन्होंने कहा कि वे इसे जल्दी ही समाप्त करना चाहते हैं।

ट्रम्प ने कहा कि पुतिन ने सोचा था कि वे एक हफ्ते में यूक्रेन को जीत लेंगे। लेकिन अब ये तीसरे साल में एंटर करने को लेकर है। यह बिल्कुल अच्छा नहीं है। पुतिन इससे खुश नहीं होंगे।

ट्रम्प ने कहा कि उनके पास डेटा है कि जंग में लगभग 10 लाख रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं 7 लाख यूक्रेनी सैनिक मरे हैं। रूस बड़ा है। उनके पास खोने के लिए ज्यादा सैनिक हैं लेकिन देश चलाने का यह कोई तरीका नहीं है।

ट्रम्प बोले- अमेरिका को फिर महान बनाएंगे

शपथ के बाद ट्रम्प ने 30 मिनट तक देश को संबोधित किया। अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा, ‘अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हो रहा है। इस दिन से हमारा देश फिर समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में इसका सम्मान किया जाएगा। मैं बहुत ही सरलता से अमेरिका को सबसे पहले रखूंगा। हमारी सुरक्षा बहाल होगी। न्याय के तराजू को फिर संतुलित किया जाएगा। हम फिर से अमेरिका को महान बनाएंगे।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *