Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

यूपी में कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट:33 जिलों में घना कोहरा, बहराइच-शाहजहांपुर सबसे ठंडा

दैनिक उजाला, डेस्क : यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। कल यानी 3 फरवरी से वेस्ट यूपी के 23 शहरों बारिश होगी। आज सुबह 33 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर की रह गई है।

शनिवार को लगातार दूसरे दिन प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 31.8°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा शहर बहराइच और शाहजहांपुर रहा। यहां तापमान 8.2°C रिकॉर्ड किया गया।

वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि फरवरी भी सामान्य से गर्म रहेगी। सामान्य से भी कम बारिश होगी। 3 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में 7 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी।

3 तस्वीरें देखिए-

3 दिनों तक मौसम का अनुमान

  • 3 फरवरी- यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा। विजिबिलिटी 100-500 मीटर तक रहेगी।
  • 4 फरवरी- पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। सर्द हवाएं भी चलेंगी। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।
  • 5 फरवरी- पश्चिमी-पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है। सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा। सर्द हवाओं से गलन बरकरार रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *