Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

महाकुंभ में रिकॉर्ड 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:दुनिया के किसी आयोजन में इतनी भीड़ नहीं जुटी, राहुल-प्रियंका 16 को पहुंचेंगे

प्रयागराज : महाकुंभ में 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इतिहास में ये सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 12 दिन और बचे हैं।

अमेरिका और चीन की कुल आबादी के बाद तीसरी सबसे बड़ी आबादी के बराबर लोग प्रयागराज पहुंचे हैं।

ब्राजील के रियो फेस्टिवल या जर्मनी के अक्टूबर फेस्ट में आने वाली भीड़ इसके मुकाबले कुछ नहीं है। रियो कार्निवल 9 फरवरी से शुरू हुआ है जो 17 फरवरी तक चलेगा, इसमें रोज करीब 20 लाख लोग पहुंचते हैं। वहीं 16 दिनों तक चलने वाले जर्मनी के अक्टूबर फेस्ट में करीब 70 लाख लोग पहुंचते हैं।

महाकुंभ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके आने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो चुका है। तैयारियां की जा रही हैं।

महाकुंभ में आज फिर श्रद्धालुओं की भीड़ है। आज महाकुंभ का 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। थोड़ी देर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा।

2 तस्वीरें देखिए…

नैनी ब्रिज पर 1.5 KM लंबा जाम लगा है। शहर में फिर से जाम जैसे हालात है।

नैनी ब्रिज पर 1.5 KM लंबा जाम लगा है। शहर में फिर से जाम जैसे हालात है।

कानपुर सुलेम सराय जीटी रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है।

कानपुर सुलेम सराय जीटी रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है।

कल शनिवार और फिर रविवार है। ऐसे में प्रशासन का अनुमान है कि वीकेंड पर भीड़ उमड़ सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सीनियर अफसर खुद सड़क पर उतरें और हर स्तर पर जवाबदेही तय करें।

योगी ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले रास्तों में कहीं पर भी जाम न लगे। श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आए। अगर जाम लगा तो वहां के अफसरों की जवाबदेही तय होगी।

इधर, गुरुवार को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी परमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ लाया गया। यहां उनको ICU में रखा गया। इसके बाद एयरलिफ्ट कर उन्हें AIIMS दिल्ली भेजा गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *