Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

महाकुंभ में फिर भीषण आग, कई टेंट जले:घटना सेक्टर 18 और 19 की

दैनिक उजाला, महाकुंभ नगर : महाकुंभ में शनिवार को फिर आग लगी है। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर रवाना हुईं। मेले में जबरदस्त भीड़ के चलते गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

कई टेंट आग में जल गए हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। भीड़ को मौके से हटाया गया है।

महाकुंभ में चौथी बार लगी आग…

  • 19 जनवरी: सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी, हादसे में 180 कॉटेज जल गए।
  • 30 जनवरी: सेक्टर 22 में आग लगी थी, जिसमें 15 टेंट जले थे।
  • 7 फरवरी: सेक्टर-18 में आग लगी थी। हादसा शंकराचार्य मार्ग पर हुआ था, जिसमें 22 पंडाल जल गए।
  • 15 फरवरी: सेक्टर 18-19 में आग लगी। इसे बुझा लिया गया है।

नोटों के बैग भी जले

चश्मदीद ने बताया कि श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर में भी आग लगी। यहां से सभी लोग जा चुके थे। कुर्सी, टेंट, खाने का सामान जल गया। शिविर में नोटों के 3 बैग रखे थे, बताया जा रहा है कि एक बैग सुरक्षित रख लिया गया है। दो बैग के जलने की आशंका है।

आग के 4 वीडियो…

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *