Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

दूल्हे की घोड़ी पर बैठे-बैठे मौत:श्योपुर में बारात लेकर मंडप पहुंचा था

दैनिक उजाला, श्योपुर : श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। वहां परंपरागत स्वागत के बाद उसने दरवाजे पर तोरण मारा। फिर डीजे की धुन पर डांस करने लगा। दोबारा वह घोड़ी पर बैठा तो कुछ देर बाद बेसुध होकर गिर पड़ा।

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। प्रदीप जाट (27) की बारात श्योपुर बायपास से जाट छात्रावास पहुंची थी। यहां पर शादी समारोह था।

शुरुआत में लोगों को लगा कि दूल्हा डांस करने से थक गया है, लेकिन घोड़ी पर बैठे-बैठे उसकी हालत गंभीर हो गई। बारातियों ने उसे तुरंत घोड़ी से उतारा और सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका है। शनिवार को प्रदीप का अंतिम संस्कार किया गया।

देखिए पांच तस्वीरें

दूल्हे ने डीजे पर डांस किया। फिर दोबारा घोड़ी पर सवार हुआ। उसके चेहरे पर हंसी थी।

दूल्हे ने डीजे पर डांस किया। फिर दोबारा घोड़ी पर सवार हुआ। उसके चेहरे पर हंसी थी।

कुछ देर बाद घोड़ी पर बैठे बच्चे को नीचे उतारा गया।

कुछ देर बाद घोड़ी पर बैठे बच्चे को नीचे उतारा गया।

दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी और नीचे गिरने लगा। पास खड़े शख्स ने उसे संभाला।

दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी और नीचे गिरने लगा। पास खड़े शख्स ने उसे संभाला।

दूल्हे अचानक बेसुध हो गया। वहां अफरा-तफरी मच गई।

दूल्हे अचानक बेसुध हो गया। वहां अफरा-तफरी मच गई।

दूल्हे को तुरंत घोड़ी से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूल्हे को तुरंत घोड़ी से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध

दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप जाट पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रह चुका है। चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *