Breaking
Mon. May 25th, 2026

प्रवेश वर्मा दिल्ली के डिप्टी CM, शिक्षा, परिवहन-PWD विभाग मिला:CM रेखा गुप्ता ने गृह-वित्त अपने पास रखा

नई दिल्ली : दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ के 4 घंटे के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक CM रेखा गुप्ता ने गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है।

अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी CM बनाया गया है। उन्हें शिक्षा, परिवहन और PWD की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवेश CM की रेस में सबसे आगे चल रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में रोहिणी से चौथी बात जीते वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है।

दैनिक भास्कर को ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। विभागों के बंटवारे की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संभवत: नई सरकार इस पर एक-दो दिन में फैसला ले सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *