Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में फायरिंग कर फैलाई दहशत:गोलियां दुकान और घरों पर लगीं, वारदात CCTV में हुई कैद

मथुरा : मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में गोवर्धन रोड पर स्थित सतोहा गांव में रविवार की सुबह गोलियां चलने से दहशत फैल गईं। अधिकांश ग्रामीण जब सुबह सोए हुए थे तभी सुबह 4 बजे कुछ लोग गोलियां चलाने लगे। सरेआम फायरिंग करने की यह घटना वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गांव सतोहा निवासी गीतम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह घर पर सोया हुआ था। तभी उसने सुबह करीब 4 बजे के आसपास बंटी, जयदेव पुत्र गिरधर और अन्य अज्ञात लोगों ने गाली गलौज करते हुए सीधे घर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के निशान दुकान की शटर और घर की दीवारों पर लगे हुए हैं।

गांव में दहशत फैलाते नामजद आरोपी

गांव में दहशत फैलाते नामजद आरोपी

पुलिस को दी सूचना

फायरिंग की आवाज सुनकर जागे पीतम ने इसकी सूचना PRV 112 को दी। सूचना मिलने पर PRV पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही हमलावर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए। पीतम का आरोप है कि यह फायरिंग जान माल का नुकसान करने और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए की गई।

जांच में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही थाना हाई वे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को देखा। जिसमें एक कैमरे में सरेआम फायरिंग करता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने पीतम से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *