Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

चैंपियंस ट्रॉफी- भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया:सेमीफाइनल भारत Vs ऑस्ट्रेलिया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय अभियान जारी रखा है। टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। रविवार को 250 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड 45.3 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके। केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर ने 79 रन बनाए। न्यूजीलैंड से मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए।

इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में टॉप पोजिशन के साथ फिनिश किया है यानी कि भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें खेलेंगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।

न्यूजीलैंड 205 रन पर ऑलआउट, भारत 44 रन से जीता

46वें ओवर की तीसरी बॉल पर कुलदीप यादव ने विलियम ओरूर्क को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम 205 रन पर ऑलआउट हो गई है और भारत ने मुकाबला 44 रन से जीता लिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *